‘आधुनिक युग की लड़ाई सिर्फ जंग के मैदान तक सीमित नहीं’- एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी

0 258

हैदराबाद। तेलंगाना के डंडीगल में एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने वायुसेना अकादमी में 213 ऑफिसर्स कोर्स की संयुक्त स्नातक परेड को संबोधित किया। शनिवार को परेड को संबोधित करते हुए एयर चीफ मार्शल ने कहा कि आधुनिक युग की लड़ाई अब केवल जंग के मैदान तक सीमित नहीं, बल्कि लगातार विकसित होने वाला एक परिदृश्य है। यह जटिल डेटा नेटवर्क और नए साइबर प्रौद्योगिकियों से प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि हम पुरानी सोच के साथ कल के युद्ध को नहीं लड़ सकते।

एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी कहा, “आधुनिक युग की लड़ाई एक गतिशील और निरंतर विकसित होने वाला परिदृश्य है। यह केवल युद्ध के क्षेत्र तक ही सीमित नहीं है। यह जटिल डेटा नेटवर्क और साइबर प्रौद्योगिकियों से तेजी से प्रभावित हो रहा है। एक लीडर के तौर पर आप लोगों को जंग जीतने के लिए प्रौद्योगिकी को प्रभावी ढंग से अपनाने के साथ उसका लाभ उठाना सीखना होगा।”

वीआर चौधरी ने कैडरों से आगे कहा कि व्यावसायिकता, आक्रामकता और पहल एक लीडर के तीन सबसे अहम गुण हैं। ऐसे लीडरों की भी आवश्यकता है जो विचारशील हो। कैडरों को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि जैसे ही इस असाधारण मार्ग को चुनने के लिए भारतीय वायु सेना के मूल मूल्यों-मिशन, अखंडता और उत्कृष्टता को अपना मार्गदर्शक बनाए।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.