न्यू जलपाईगुड़ी में हुए रेल हादसे के घायलों से ममता बनर्जी ने की मुलाकात

0 276

सिलीगुड़ी। पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में हुए रेल हादसे में घायल यात्रियों से राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुलाकात की। सीएम ममता बनर्जी ने सिलीगुड़ी में उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और उनका हाल जाना।

घायलों से मुलाकात के बाद सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि सुबह जब हादसा हुआ, उस वक्त से मैं अपने मुख्य सचिव और अन्य अधिकारियों के माध्यम से स्थिति पर नजर बनाए रखी हूं। घायलों की मदद और बचाव कार्य शुरू करने के लिए तमाम कोशिशें की गई है। अस्पताल पहुंचकर मैंने मरीजों से मुलाकात की है। हमने लोकल विधायक को कहा है कि आप घटनास्थल पर जाइए और जो भी करना है करिए। हम लोगों ने महज दो से तीन घंटे में पूरा रेस्क्यू कर लिया।

हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दस-दस लाख रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान किया है। इसके अलावा गंभीर रूप से घायल यात्रियों को ढाई-ढाई लाख और मामूली रूप से घायल यात्रियों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का ऐलान किया गया है।

बता दें कि पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में सोमवार सुबह करीब नौ बजे एक मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मार दी थी। यह हादसा रंगापानी स्टेशन के पास हुआ।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.