हाथरस में बड़ा हादसा : भोलेबाबा के सत्संग में मची भगदड़, 27 की मौत

0 316

हाथरस : उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग में हिस्सा लेने पहुंचे लोगों में भगदड़ मच गई जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई। इनकी मौत की पुष्टि एटा के चीफ मेडिकल ऑफिसर ने की है मृतकों में 19 महिलाएं भी शामिल हैं।

एटा के सीएमओ डॉ उमेश कुमार त्रिपाठी ने मीडिया के सामने 27 लोगों की मौत की पुष्टि की। इसमें 19 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। सभी की डेड बॉडी एटा मेडिकल कॉलेज पहुंचाई गई है। कहा गया है कि प्रवचन में शामिल होने आए सैकड़ों भक्त भीषण गर्मी से बेहोश हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व प्रशासन ने लोगों को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया।

यह मामला हाथरस के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव फुलराई का है। मिली जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल पर पुलिस–प्रशासन और एंबुलेंस के पहुंचने में देरी हुई। जिससे वहां अव्यवस्थता की स्थिति पैदा हो गई।

उधर, सीएम योगी आदित्यानाथ की इस हादसे पर प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया है कि फौरन मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाएं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.