बारबाडोस से टीम इंडिया के खिलाड़ी भरेंगे उड़ान, भारत आ रहे हैं वर्ल्ड चैंपियन

0 308

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी टी20 विश्व कप जीतने के बाद अब तक भारत (India) नहीं आ पाई है. बारबाडोस में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच शनिवार को फाइनल खेला गया था. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ने आखिरी ओवर तक चले रोमांचक मैच में ट्रॉफी अपने नाम की थी. इस मुकाबले के बाद से ही भारतीय टीम बारबाडोस में खराब मौसम और चक्रवाती तूफानी से मचाई तबाही की वजह से होटल में फंसी थी. अब मौसम पहले से बेहतर है और टीम इंडिया ट्रॉफी लेकर भारत आने वाली है. बुधवार शाम भारतीय टीम के खिलाड़ी नई दिल्ली पहुंचेंगे.

भारतीय टीम के खिलाड़ियों के लिए बीसीसीआई ने चाटर्ड प्लेन का इंतजार किया है. जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह स्थानीय समय 6 बजे खिलाड़ियों को लेकर उड़ान भरेगी. बीसीसीआई सचिव जय शाह भी भारतीय टीम के साथ हैं. पूरे भारतीय दल को लेकर बारबाडोस से स्पेशल चाटर्ड प्लेन बुधवार शाम 7.45 दिल्ली पहुंचेगी.

आईसीसी टी20 विश्व कप जीत के बाद से ही भारतीय फैंस को अपनी चैंपियन टीम का इंतजार है. रविवार शाम से ही तकरीबन तीन लाख की आबादी वाले बारबाडोस में लॉकडाउन जैसे हालात पैदा हो गए थे मौसम की खराबी की वजह से मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अगली सूचना तक बंद कर दिया गया था. सोमवार को बारबाडोस की प्रधानमंत्री मिया अमोर मोटली ने बताया था कि एयरपोर्ट को अगले 12 घंटे में खेले जाने का प्रयास है. पिछले तीन दिन में चक्रवात तूफान की वजह से पूरे शहर में हाई अलर्ट घोषित किया गया था. भारतीय टीम के सदस्य भी बारबाडोस के पांच सितारा होटल में अपने अपने कमरे में बंद थे.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.