कैजुअल कपड़े पहनने को लेकर डांटा तो स्टूडेंट ने कर दिया खौफनाक कांड, चाकू घोंपकर कर दी टीचर की हत्या

0 242

नई दिल्ली: असम के शिवसागर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्राइवेट स्कूल के 16 वर्षीय छात्र ने कैजुअल कपड़े पहनने को लेकर डांटे जाने पर अपने टीचर की क्लास के ही अंदर चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके से आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। घटना उस वक्त हुई जब क्लास चल रही थी और छात्र ने केमिस्ट्री टीचर राजेश बाबू पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मोइदुल इस्लाम ने बताया कि दोपहर लगभग 3 बजकर 15 मिनट पर एक छात्र ने स्कूल में क्लास के अंदर एक शिक्षक को चाकू मार दिया। टीचर को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। छात्र को हिरासत में ले लिया गया है। इस घटना को देखने वाले एक छात्र ने मीडिया को बताया कि आरोपी ने स्कूल छोड़ दिया और स्कूल यूनिफॉर्म के बजाय कैजुअल कपड़ों में स्कूल आया था। जब वह क्लास में दाखिल हुआ, तो शिक्षक ने पहले तो उसे विनम्रता से बाहर जाने के लिए कहा, और जब उसने मना कर दिया, तो वह छात्र पर चिल्लाया।

टीचर ने जब उसे डांटा तो उसने गुस्सा होकर चाकू निकाला और शिक्षक के सिर में वार कर दिया। हमें नहीं पता था कि उसके पास कोई धारदार हथियार है। टीचर घायल हो गए और फर्श पर गिरने के कारण बहुत खून बह रहा था। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी की जांच की जा रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.