यूपी वालों को उमस से जल्‍द मिलेगी राहत, मॉनसून फिर मेहरबान, इन जिलों में बारिश के आसार

0 455

UP Weather News: यूपी में मॉनसून की सक्रियता कुछ कम हुई तो लोग गर्मी और उमस से परेशान होने लगे। इस बीच मौसम विज्ञानियों ने एक राहत भरी खबर दी है। उनका कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में यूपी के कई जिलों में अच्‍छी बारिश हो सकती है। आज यानी 16 जुलाई को भी गोरखपुर, बस्‍ती, संतकबीरनगर, कुशीनगर, देवरिया, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, सहारनपुर, लखीमपुर खीरी, शामली, मुजफ्फरनगर, आगरा, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, फिरोजाबाद, बिजनौर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बलरामपुर और श्रावस्ती जैसे जिलों में बारिश के आसार हैं।

कई इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। ताजनगरी आगरा में मानसून की लुकाछिपी चल रही है। कभी बादल कमजोर पड़ रहे हैं तो कभी अचानक भारी बारिश का कारण बनते हैं। आने वाले दिनों में फिर बदलाव दिखाई देने के आसार हैं। अच्छी बारिश की उम्मीद की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 17 और 18 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है। शेष दिनों मध्यम दर्जे की बारिश होने के आसार हैं।

जिले में इन दिनों उमस का दौर चल रहा है। बीच-बीच में बारिश हो रही है। सोमवार को भी सुबह 1030 बजे से कई इलाकों में तेज बारिश देखी गई। करीब आधा घंटे भारी और बाद में हल्की या रिमझिम होती रही। तापमान में मामूली गिरावट आई है। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री कम होकर 33.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री बढ़कर 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 88 रहा। बीते 24 घंटों में 9.0 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.