लखनऊ में 17 साल के भांजे ने मामा-मामी की गोली मारकर की हत्या, फैली सनसनी

0 299

लखनऊ (Lucknow)। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (capital Lucknow) के इंदिरा नगर (Indira Nagar) में डबल मर्डर से सनसनी मच गई. इस वारदात में घर में साथ रह रहे 17 वर्षीय भांजे (17 year old nephew) ने अपने मामा-मामी की गोली (uncle and aunt shot) मारकर हत्या कर दी. हत्या के पीछे आपसी कलह की बात सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि मृतक मामला अपने भांजे से गाली-गलौज करते थे. घटना से पहले वो ड्रिंक किए हुए थे और गाली दे रहे थे।

मृतक के छोटे भाई जगत पाल सिंह ने बताया कि उनके बीच एक हफ्ते पहले भी लड़ाई हुई थी, जिसका निपटारा पुलिस चौकी पर किया गया था और मंगलवार को भी आपसी विवाद और गाली गलौज हुई जिसके कारण भांजे ने अपने मामा-मामी और ममेरे भाई पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें मामा और मामी की मौत हो गई. वहीं ममेरे भाई के हाथ में गोली लग गई जोकि खतरे से बाहर है।

सरकारी नौकरी से रिटायर्ड थे मृतक मामा
जानकारी के मुताबिक, 65 वर्षीय राजेंद्र सिंह बाराबंकी के गन्ना भवन से रिटायर्ड थे. वहीं उनकी 60 वर्षीय पत्नी गृहणी थी और बेटा सरवन 11वीं कक्षा में पढ़ाई करता है. घटना के समय ये सभी एक ही कमरे में मौजूद थे. इतने में 17 वर्षीय युवक अभिषेक आया और फायरिंग करना शुरू कर दिया, जिसमें बुजुर्ग दंपत्ति को मौत हो गई. फिलहाल आरोपी अभिषेक हत्या करके फरार है।

17 साल के भांजे ने मामा-मामी को मारी गोली
वहीं डीसीपी नॉर्थ अभिजीत आर शंकर ने बताया कि इंदिरा नगर के तकरोही थाना क्षेत्र के अंतर्गत जया नगर स्थित सेक्टर बी में गोली चलने की सूचना पुलिस को मिली. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि राजेंद्र सिंह और उनकी पत्नी सरोज सिंह के साथ उनके बेटे श्रवण सिंह को गोली लगी है. तत्काल तीनों को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया जहां राजेंद्र सिंह और सरोज सिंह को डॉक्टरों ने ब्राउट डेथ बताया. वहीं श्रवण सिंह की स्थिति सामान्य है उनका इलाज चल रहा है. डीसीपी ने आगे बताया कि घटना को अंजाम मृतक के भांजे ने दिया है, जिसकी 17 साल उम्र है. उनके द्वारा यह घटना की की गई है. आरोपी की तलाश में पुलिस टीम को लगाया गया है. साथ ही मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आवश्यक विधि कार्रवाई की जा रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.