बाजारों में घूम रही खुजली गैंग, लोगों पर पाउडर डालकर कर रहे ये कांड

0 225

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग एक शख्स के सामान की चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

दरअसल, घटना दिल्ली के सदर बाजार इलाके की है। जानकारी के अनुसार, एक शख्स सदर बाजार से जा रहा था, तभी उस पर किसी ने पाउडर डाल दिया। जैसे ही वह शख्स आगे की ओर बढ़ा तो उसके शरीर में खुजली होने लगी। उसने कार की आड़ लेकर अपनी शर्ट उतार दी और खुद को साफ करने लगा। जैसे ही वह शरीर को साफ करने में व्यस्त हुआ, तभी वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसका घेरा बनाया और उसमें से एक चोर ने पीड़ित के सामान पर हाथ साफ कर दिया।

चोरी की ये घटना सदर बाजार में एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि दिल्ली के सदर बाजार इलाके में खुजली गैंग फिर से एक्टिव हो गया है। खुजली गैंग के सदस्य रास्ते से गुजर रहे लोगों पर पाउडर डालते हैं और फिर उनका सामान चुराते हैं। फिलहाल इस घटना को लेकर पुलिस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन खुजली गैंग के फिर से सक्रिय होने पर स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.