कन्नौज में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

0 318

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में खडे ट्रक में पीछे से डीसीएम घुसने से 4 की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में हुए सड़क हादसे पर मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। वहीं घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायल के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। सीएम ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।

बता दें कि कन्नौज जिले में गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के जुनेदपुर गांव के पास शुक्रवार सुबह लगभग 7 बजे दिल्ली से कानपुर की तरफ जा रहे चालक ने सर्विस रोड पर अपना ट्रक खड़ा कर दिया था। वह केबिन में ही सो गया। सुबह पीछे से आ रही डीसीएम खड़े ट्रक से टकरा गई। इसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी गुरसहायगंज आलोक दुबे और चौकी प्रभारी मझपुरवा श्याम पाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों और हाइवे कर्मियों की मदद से क्रेन से डीसीएम के केबिन में फंसे लोगों को बाहर निकलवा कर जिला अस्पताल भिजवाया और हाईवे मार्ग को सुचारू करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.