दिल्ली को दहलाने की तैयारी में था रिजवान, पूछताछ में ISIS आतंकी ने किए ये चौंकाने वाले खुलासे

0 428

नई दिल्ली: दिल्ली से गिरफ्तार ISIS आतंकी रिजवान अली ने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। रिजवान दिल्ली में ब्लास्ट की तैयारी कर रहा था। उसने दिल्ली के जामिया और ओखला में यमुना के तटीय इलाकों में कंट्रोल ब्लास्ट किए थे। इतना ही नहीं ISIS के पुणे मॉड्यूल के पकड़े जाने के बाद वह दिल्ली में नए मॉड्यूल को तैयार करने में जुटा था।

पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि आतंकी रिजवान आतंक के कमांडर फरतुल्लाह गोरी के सीधे संपर्क में था। रिजवान ने पुणे में कंट्रोल IED ब्लास्ट की ट्रेनिंग ली थी। पुणे पुलिस के शिकंजे से बाहर निकलने के बाद रिजवान महाराष्ट्र और गुजरात के अलग-अलग शहरों में छिपा रहा। फरारी के दौरान भी वह फरतुल्लाह गोरी के संपर्क में था।

बता दें कि लंबे अर्से से फरार आतंकी रिजवान को पकड़ने के लिए सुरक्षा बलों ने अपने नेटवर्क को लगातार एक्टिव कर रखा था। कहा जा रहा है कि उसने अपने कुछ साथियों के साथ दिल्ली और मुंबई के VVIP इलाकों की रेकी की थी। उसे इससे पहले दिल्ली पुलिस ने साल 2018 में गिरफ्तार किया लेकिन लंबी पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया था। आतंकी रिजवान की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस व अन्य जांच एजेंसी अलर्ट मोड पर है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.