‘कांतारा’ स्टार ऋषभ शेट्टी ने बिग बॉस में किच्छा सुदीप को किया रिप्लेस

0 361

मुंबई : हाल ही में ऋषभ को ‘कांतारा’ फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड मिलने की भी घोषणा हुई है. ऐसे में पिछले कुछ समय से ऐसी चर्चा जोरों पर थी कि बिग बॉस कन्नड़ में अब ऋषभ शेट्टी होस्ट बनने जा रहे हैं. 2022 में रिलीज हुई कन्नड़ फिल्म ‘कांतारा’ का क्रेज पूरे देश में ऐसा फैला था कि फैन्स की डिमांड के बाद इसे दूसरी भाषाओं में भी डबिंग के साथ रिलीज किया जाने लगा. उस साल इंडिया की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल ‘कांतारा’ ने फिल्म के डायरेक्टर-एक्टर ऋषभ शेट्टी को रातोरात स्टार बना दिया था. सिर्फ कन्नड़ फिल्मों की ऑडियंस ही नहीं, इंडिया भर में लोग उनके काम के फैन हो गए थे. हाल ही में ऋषभ को इस फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड मिलने की भी घोषणा हुई है.

बिग बॉस कन्नड़’ को पिछले 10 सीजन से किच्छा सुदीप होस्ट कर रहे थे. बतौर होस्ट उनका काम इतना इम्प्रेसिव रहा कि जैसे हिंदी में ‘बिग बॉस’ का चेहरा सलमान खान बन चुके हैं, वैसे ही उन्हें इस शो के कन्नड़ वर्जन का चेहरा माना जाता है. बदले गए हैं ‘बिग बॉस’ होस्टइन चर्चाओं को और जोर इस बात से मिला कि हाल ही में ‘बिग बॉस तमिल’ का चेहरा रहे कमल हासन ने भी होस्ट की जिम्मेदारी छोड़ दी है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.