आम आदमी पर महंगाई की मारः महीने के पहले ही दिन इतने रुपये बढ़े LPG Cylinder के दाम

0 385

नई दिल्‍ली: सितंबर महीने के पहले ही दिन आम आदमी पर महंगाई की मार पड़ी है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG Cylinder की कीमतों में इजाफा किया है। हालांकि, इस बार भी 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बदले हैं।

दिल्ली में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 39 रुपये तक महंगा हो गया है।
दिल्ली में दाम 1691.50 रुपये हो गए हैं, जबकि पहले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 1652.50 रुपये में मिल रहा था। कोलकाता में यह 38 रुपये बढ़कर 1802.50 रुपये में मिल रहा है, पहले इसके दाम ₹1764.50 थे।

मुंबई में सिलेंडर 1605 रुपए से 39 रुपए बढ़कर 1644 रुपए का हो गया है। चेन्नई में सिलेंडर 1855 रुपए का मिल रहा है। हालांकि, 14.2 KG वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह 803 और मुंबई में 802.50 रुपये का मिल रहा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.