राजस्थान SI भर्ती मामले में बड़ा एक्शन : अपने बच्चों को पेपर देने वाला पूर्व RPSC सदस्य गिरफ्तार; बेटा-बेटी भी पकड़े

0 322

जयपुर: राजस्थान एसआई भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में राज्य की एसओजी टीम ने राजस्थान लोक सेवा आयोग यानी के पूर्व सदस्य रामूराम राईका को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार एसओजी ने रविवार को राईका के बेटे और बेटी के साथ-साथ तीन अन्य प्रशिक्षु एसआई को भी पेपर लीक मामले में कथित संलिप्तता के आरोप में अरेस्ट किया।

एसओजी के अतिरिक्त महानिदेशक वीके सिंह ने बताया, “आरपीएससी के पूर्व सदस्य राईका को उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर अपने बच्चों को उपलब्ध कराने के आरोप में रविवार देर रात गिरफ्तार किया गया। आज राईका को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में कथित संलिप्तता के आरोप में रविवार को दो महिलाओं समेत पांच ट्रेनी सब इंस्पेक्टरों को अरेस्ट किया गया था। जिसके बाद सभी पांचों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें सात सितंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया।

एसओजी के आधिकारिक बयान के मुताबिक गिरफ्तार ट्रेनी एसआई में रामूराम राईका की बेटी शोभा राईका और उनका बेटा देवेश राइका शामिल हैं। बयान के अनुसार गिरफ्तार तीन अन्य ट्रेनी एसआई में मंजू देवी, अविनाश पलसानिया और विजेंद्र कुमार शामिल हैं।

बता दें कि एसआई भर्ती परीक्षा-2021 के पेपर लीक मामले में अब तक कुल 61 आरोपियों के खिलाफ तीन अलग-अलग आरोप पत्र पेश किए जा चुके हैं। इन 61 आरोपियों में 33 ट्रेनी SI, चार चयनित उम्मीदवार जिन्होंने नौकरी ज्वाइन नहीं की और पेपर लीक गिरोह से जुड़े 24 लोग शामिल हैं। बयान के मुताबिक 65 और आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.