ताजमहल मस्जिद में नमाज अदा करते 4 पर्यटक गिरफ्तार, सीआईएसएफ ने पुलिस को सौंपा

0 822

आगरा। ताजमहल परिसर की मस्जिद में नमाज अदा कर रहे चार पर्यटकों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से 3 युवक हैदराबाद और एक आजमगढ़ का है। चारों ताज परिसर में बनी मस्जिद में नमाज अदा कर रहे थे, जबकि वहां केवल शुक्रवार को ही नमाज अदा करने की इजाजत है, सीआईएसएफ के जवानों ने इन पर्यटकों को ताजगंज पुलिस के हवाले कर दिया था।

जानकारी के मुताबिक बुधवार को हैदराबाद से चार युवक ताजमहल देखने आगरा आए थे, ताजमहल देखने के बाद चारों परिसर में बनी मस्जिद में पहुंचे, जहां जानकारी के अभाव में नमाज पढ़ने लगे. इसकी खबर मिलते ही ताज की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवान मौके पर गए और चारों पर्यटकों को पकड़कर स्थानीय ताजगंज थाने के हवाले कर दिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 153 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

दरअसल, हर हफ्ते शुक्रवार को ताज परिसर में बनी मस्जिद में आईडी दिखाकर ही स्थानीय लोगों को नमाज के लिए प्रवेश दिया जाता है, ऐसे में बाहर से आए इन पर्यटकों ने बुधवार को नमाज अदा की तो सीआईएसएफ के जवानों ने सख्ती दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया. .

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.