Kolkata Doctor Murder Case: सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CBI सौंपेगी इंवेस्टिगेशन स्टेटस रिपोर्ट

0 293

नई दिल्ली: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कालेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या और दुष्कर्म मामले पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को यानी आज सुनवाई करेगा। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस जेबी पार्डीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ करेगी, जिसे हाई कोर्ट ने खुद ही शुरू किया था। इस मामले को लेकर सीबीआई आज कोर्ट के सामने अपनी इंवेस्टिगेशन स्टेटस रिपोर्ट सौंपेगी।

केंद्र ने हाल ही में हाई कोर्ट में एक आवेदन दायर किया है, जिसमें अस्पताल में सुरक्षा देने का काम करने वाले CISF को बंगाल सरकार द्वारा सहयोग न देने का आरोप लगाया गया है। केंद्र ने अपने आवेदन में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य के अधिकारियों को CISF को पूरी सहयोग देने का निर्देश देने की मांग की है।

बता दें कि 22 अगस्त को कोलकाता दरिंदगी मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने डाक्टर की अप्राकृतिक मौत दर्ज करने में देरी करने पर कोलकाता पुलिस को फटकार लगाई थी। कोर्ट ने प्रदर्शन कर रहे डाक्टरों से भावुक अपील करते हुए उन्हें काम पर वापस लौटने को कहा था। साथ ही ये भी कहा था कि न्याय और चिकित्सा को रोका नहीं जा सकता। इसके अलावा अदालत ने ये भी कहा था कि वह उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक निर्देश जारी कर रहा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.