भिलाई में अवैध रूप से बने मजार पर चला बुलडोजर, 7 सेकेंड में हुआ जमींदोज

0 234

भिलाई : भिलाई में निगम करोड़ों रुपये की जमीन पर बने अवैध मजार, दुकान, शादी घर को बुलडोजर से सोमवार को तोड़ दिया गया. कैसे एक अवैध मजार पर बुलडोजर चला और वह सिर्फ 5 से 7 सेकेंड के अंदर जमींदोज हो गया. इस संबंध में निगम अफसरों ने कहा कि जो भी गैर धार्मिक कब्जा है, सब तोड़ा जाएगा. इससे पहले इन्हें नोटिस दिया गया था. लेकिन इन्होंने नहीं हटाया, इसलिए कार्रवाई की जा रही है. वहीं करबला कमेटी ने इस कार्रवाई का विरोध किया है. कमेटी ने कब्जे को सही बताया है. कमेटी का कहना है कि ये कब्जा सैलानी दरबार के नाम पर किया गया है.

अवैध कब्जे को लेकर हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की गई थी. याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने दुर्ग कलेक्टर को 120 दिनों में निर्णय लेने का समय दिया था. इसके बाद निगम आयुक्त ने 3 दिन पहले नोटिस चस्पा कर कब्जा खाली करने के लिए कहा था. वहीं, सोमवार को इस पर बुलडोजर कार्रवाई हुई और अवैध मजार को गिरा दिया गया. जिस वक्त बुलडोजर कार्रवाई हो रही थी, उस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई थी. भीड़ बुलडोजर कार्रवाई का विरोध कर रही थी. हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस बलों के आगे भीड़ की एक न चली.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.