चार बालिकाओं की तालाब में डूबने से मौत, सीएम ने जताया शोक

0 237

बहराइच : बहराइच के नवाबगंज थाना क्षेत्र के सतीजोर गांव में स्थित तालाब में डूबकर चार बालिकाओं की मौत हो गई। इससे हड़कंप मच गया। सभी के शव तालाब से बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवगंतो के परिजनों को अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने मृतक बच्चियों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सतीजोर में तालाब स्थित है। इस समय तालाब में बेली फूल लगा हुआ है जिसे तोड़ने के लिए मंगलवार को गांव निवासी महक (14) पुत्री कालीन खान गई तो महक तालाब में डूबने लगी। इसी दौरान महक को बचाने के लिए सामिया (10) पुत्री इशरत, साइबा (10) पुत्री मेराज और सरिकुल खातून (13) मकबूल खां भी डूब गईं।

तालाब में डूबने से तीन बालिकाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक बालिका को ग्राम प्रधान और अन्य की मदद से अस्पताल लाया गया लेकिन उसकी भी अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई। चार बालिकाओं की तालाब में डूबकर मौत हुई है। एक ही गांव में चार मौत से मातम छा गया है। एसडीएम अश्विनी कुमार पांडेय और थानाध्यक्ष शीला यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.