झारखंड के हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा, अब तक 5 लोगों की मौत; 2 दर्जन से अधिक घायल

0 453

हजारीबाग। झारखण्ड के हजारीबाग जिले के बरकट्ठा प्रखंड के गोरहर में गुरुवार की सुबह छह बजे कोलकाता से पटना जा रही विशाल नामक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके बाद वहां कोहराम मच गया। इस भीषण हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं दो दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है।

बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण के दौरान कंपनी ने सड़क काट छोड़ दिया है। इस कारण बस अनियंत्रित हो गई और गड्ढे में पलट गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण पहुंचे और गोरहर थाना की पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया है। मृतकों में सबसे अधिक संख्या महिलाओं की हैं। विशाल नामक यह बस ( W B 76 A 1548) पटना जा रही थी।

घटना की सूचना पर पूर्व विधायक जानकी यादव व उनके टीम भी पहुंची और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था कराई। घायलों को प्राथमिक चिकित्सा के बाद हजारीबाग मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि बरकट्ठा सिक्स लेन का निर्माण पिछले 6 वर्षों से चल रहा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.