आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 5 डॉक्टर्स की दर्दनाक मौत

0 417

कन्नौज: उत्तर परदेशी के कन्नौज में बुधवार को सुबह-सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के 5 डॉक्टरों की दर्दनाक मौत हो गई। ये सभी डॉक्टर्स लखनऊ से लौट रहे थे, तभी सुबह करीब 4 बजे वे सभी हादसे का शिकार हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस के साथ यूनिवर्सिटी का स्टाफ घटनास्थल पर पहुंचा।

इस सभी मृतकों की पहचान हो चुकी है। ये सभी डॉक्टर्स लखनऊ में एक शादी में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। मंगलवार रात वे कार से सैफई लौट रहे थे, जहां वे लखनऊ-एक्सप्रेस पर एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। ये हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही 5 डॉक्टर्स की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान
जिन डॉक्टर्स की मौत हुई उनमें डॉ. अनिरुद्ध वर्मा, डॉ. संतोष कुमार मौर्य, डॉ. अरुण कुमार , डॉ. जयवीर सिंह और डॉ. नरदेव शामिल है। ये सभी लखनऊ से एक शादी से लौट रहे थे, इस दौरान डॉक्टरों की कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बीच के डिवाइडर को तोड़ दूसरी तरफ जा पहुंची और तभी पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक आ रहा था, जिससे कार की टक्कर हो गई।

कोहरा बताया गया मुख्य कारण
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। डॉक्टर्स की पहचान होने के यूनिवर्सिटी को जानकारी दी गई। इसके साथ ही जान गवाने वाले सभी डॉक्टर्स के परिजनों की भी खबर दी गई, जिसके बाद सभी घटनास्थल पर पहुंच गए।

इनके अलावा कुछ लोगों के घायल होने की जानकारी भी मिली है। ये सभी डॉक्टर्स पीजी की पढ़ाई कर रहे थे। इस हादसे का कारण मुख्य तौर पर घना कोहरा बताया जा रहा है। बता दें कि ठंड के दिनों में उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में कोहरे के कारण कई लोग हादसे का शिकार हो जाते है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.