पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए जारी किया सुरक्षा अलर्ट

0 349

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास ने एक सुरक्षा अलर्ट जारी कर अपने नागरिकों को सुरक्षा चिंताओं के कारण 16 दिसंबर तक पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पेशावर का दौरा न करने की अपील की है। उन्होंने बुधवार को पेशावर के सेरेना होटल को खतरा, शीर्षक से एक सुरक्षा अलर्ट जारी किया था, जिसमें अमेरिकी मिशन के कर्मियों को पेशावर के इस होटल में जाने से बचने की सलाह दी गई थी।

अमेरिकी मिशन की तरफ से सुरक्षा अलर्ट में कहा गया, अमेरिकी नागरिकों को इस अवधि के दौरान होटल और इसके आसपास के क्षेत्रों में जाने से बचने का अनुरोध किया जाता है। 10 सितंबर ककी एडवायजरी में खैबर पख्तूनख्वा को यात्रा न करें श्रेणी में स्तर-4 पर सूचीबद्ध किया गया है। आतंकवादी और विद्रोही समूह लगातार नागरिकों, गैर सरकारी संगठनों, सरकारी कार्यालयों और सुरक्षा बलों के खिलाफ हमले कर रहे हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.