श्रीनगर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, इलाका सील कर सर्च ऑपरेशन जारी

0 461

जम्मू-कश्मीर: राजधानी श्रीनगर के दाचीगाम जंगल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। सुरक्षाबलों ने श्रीनगर के हरवान इलाके में सोमवार रात को दाचीगाम जंगल के ऊपरी इलाकों में कर्डन एंड सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इस दौरान गोलियां चलने की आवाजें सुनी गईं। इसके बाद इलाके को सील कर दिया गया। सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

सुरक्षाबलों ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर यह ऑपरेशन शुरू किया था। इलाके में किसी भी तरह की किसी आतंकी या संदिग्ध गतिविधि के होने का संदेह था। फिलहाल इस मामले में अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है और सुरक्षाबल पूरी सतर्कता के साथ इलाके में तलाशी ले रहे हैं। गोलियां चलने के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है और सुरक्षाबल इलाके में स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं।

वहीं, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उधमपुर जिले में सोमवार को 200 किलोग्राम से अधिक चूरापोस्त तस्करी के आरोप में एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया। अधिकारियों के मुताबिक, नियमित तलाशी के दौरान पुलिस दल ने जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर जखानी में एक ट्रक को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक से आठ बोरियों में रखे हुए 211 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर ट्रक चालक मोहम्मद हनीफ को गिरफ्तार किया और चूरापोस्त जब्त कर लिया। इस संबंध में उधमपुर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.