चोरों की करतूत से धीमी हुई दिल्ली मेट्रो की रफ्तार, ब्लू लाइन पर लोगों को करना पड़ रहा इंतजार

0 386

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन आज धीमी रफ्तार से चलेगी। ;जानकारी के मुताबिक चोरों द्वारा मोतीनगर और कीर्ति नगर के बीच केबल चोरी (Cable thieves) करने से ऐसा हुआ है। दिल्ली मेट्रो इसे लेकर बयान जारी किया है। दिल्ली मेट्रो ने कहा, मोती नगर और कीर्ति नगर के बीच ब्लू लाइन (Blue line) पर केबल चोरी हो गई है। डीएमआरसी ने बताया, यह समस्या रात में ऑपरेशन खत्म होने के बाद ही ठीक हो सकेगी। इस वजह से ट्रेनें धीमी से चलेंगी, इसलिए सेवाओं में कुछ देरी होगी। यात्रियों से अनुरोध है कि वे इसके अनुसार ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं। रफ्तार धीमी होने के कारण ब्लू लाइन पर लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इसे दिल्ली मेट्रो का सबसे बिजी रूट भी कहा जाता है।

DMRC ने एक्स पर लिखा, मोती नगर और कीर्ति नगर के बीच केबल चोरी के कारण ब्लू लाइन पर सेवाओं में देरी है। असुविधा के लिए खेद है। मोती नगर और कीर्ति नगर के बीच ब्लू लाइन पर केबल चोरी की समस्या रात में परिचालन समय समाप्त होने के बाद ही ठीक हो सकेगी। चूंकि दिन के दौरान प्रभावित खंड पर ट्रेनें प्रतिबंधित गति से चलेंगी, इसलिए सेवाओं में कुछ देरी होगी। यात्रियों से अनुरोध है कि वे इसके मुताबिक ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं क्योंकि यात्रा में कुछ अतिरिक्त समय लगेगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.