जाकिर हुसैन ने श्रीरंगनाथस्वामी को अर्पित किया मणि, हीरे और सोने से बना मुकुट

0 195

नई दिल्ली : जाने-माने भरतनाट्यम डांसर जाकिर हुसैन ने रंगनाथ स्वामी मंदिर में एक बेशकीमती मुकुट दान की है. इस मुकुट में मणि, सोना और हीरे जड़े हुए हैं. उन्होंने बुधवार को कैसिका एकादशी के मौके पर यह मुकुट दान किया. इस मुकुट में 3160 कैरट मणि, 600 डायमंड और पन्ना जड़े हुए हैं. इस बारे में जाकिर हुसैन ने कहा कि हमने आठ साल पहले इस मुकुट पर काम शुरू किया था. उस वक्त इस पर 52 लाख रुपये खर्च होने के अनुमान थे.

अब इस मुकुट की मौजूदा कीमत हमें पता नहीं है. इस मुकुट की खास बात यह है कि इसे एक ही रत्न से बनाया गया है. इस मुकुट में 400 ग्राम सोना लगा है. इसे गोपालदास जेम्स एंड ज्वेलर्स ने बनाया है. इस ज्वेलर्स के मैनेजर रवींद्रन ने बताया कि इसके लिए कोलंबिया से रत्न मंगाया गया. फिर उस पर मणि, हीरे और एक पन्ना जड़ा गया. इस मुकुट को बनान में छह लोग लगे रहे.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.