यूनान: नौका डूबने से अब तक 5 शरणार्थियों की मौत, कई अब भी लापता, 200 से अधिक बचाए गए

0 401

एथेंस: ग्रीस से मिली एक बड़ी खबर के अनुसार, यहां के क्रेते द्वीप के दक्षिण में शरणार्थियों को ले जा रही नौका डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई वहीं कई लोग लापता हैं। मामले पर तट रक्षक बल ने बताया कि, चार खोज एवं बचाव अभियानों में 200 से अधिक लोगों को बचाया गया।

इस घटना पर तट रक्षक बल के अनुसार चार अभियान बीते शुक्रवार देर रात शुरू हुए ते जिसमें से एक अब भी जारी है। बता दें कि, क्रेते के दक्षिण में गावडोस द्वीप के पास नौका डूबने की अलग-अलग घटनाओं के बारे में सूचना मिलने के बाद तीन अभियान शुरू किए गए ते जिनमें से एक अब भी जारी है और चौथा अभियान दक्षिणी पेलोपोनिज क्षेत्र में शुरू किया गया।

तट रक्षक बल ने यह भी बताया कि तलाश अभियान में अब तक 39 लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें क्रेते ले जाया गया। इस दौरान जलक्षेत्र से पांच शव बरामद किए गए। सुरक्षित बचाए गए लोगों ने बताया कि उनकी नौका में बड़ी संख्या में लोग सवार थे। तट रक्षक बल ने बताया कि कुल नौ जहाज शनिवार को भी बचाव कार्य में लगे हुए हैं साथ ही दो हेलीकॉप्टर की भी बचाव कार्य में मदद ली जा रही है। वहीं गावडोस के तट पर अन्य दो अभियानों में क्रमशः 47 और 89 लोगों को बचाया गया। ये अभियान पूरे हो चुके हैं। वहीं पेलोपोनिज से 28 शरणार्थियों को बचाया गया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.