पीलीभीत से बड़ी खबर: तीन खालिस्तानी आतंकी ढेर, गुरदासपुर हमले का दिया जवाब

0 918

पीलीभीत: यूपी के पीलीभीत से बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब में ग्रेनेड हमले के आरोपी तीन खालिस्‍तानी आतंकी एनकाउंटर में ढेर हो गए हैं। यूपी पुलिस और पंजाब पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में सोमवार सु‍बह यह कार्रवाई हुई है। तीनों आतंकी खालिस्‍तानी कमांडो फोर्स के सदस्‍य थे। उनके पास से दो एके 47 समेत कई हथियार बरामद हुए हैं।तीनों आतंकी की पहचान गुरविंदर सिंह, रवि और जसप्रीत के रूप में की गई है। तीनों ने कुछ समय पहले पंजाब के गुरदासपुर पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमला किया था। डीजीपी प्रशांत कुमार ने एक टीवी चैनल से बातचीत में बताया कि तीनों आतंकी एनकाउंटर में मार गिराए गए हैं।

दो एके 47 समेत कई हथियार बरामद
यह एनकांउटर पूरनपुर इलाके में हुआ है। तीनों आतंकियों की तलाश में पंजाब पुलिस की टीम यूपी पुलिस के साथ‍ मिलकर तलाशी अभियान चला रही थी। डीजीपी ऑफिस की तरफ से बताया गया है कि तीनों दुर्दांत अपराधी गुरदासपुर के रहने वाले थे। उनके पास से दो एके 47 गन एवं दो ग्लॉक पिस्टल की बरामदगी हुई है। साथ ही भारी मात्रा में कारतूस भी मिले हैं। डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि तीनों अपराधी पीलीभीत के पूरनपुर में छिपकर रह रहे थे।

आतंकियों के नाम
गुरविंदर सिंह पुत्र गुरुदेव सिंह, उम्र करीब 25 वर्ष निवासी मोहल्ला कलानौर, थाना कलानौर जिला गुरदासपुर, पंजाब
वीरेंद्र सिंह उर्फ रवि पुत्र रंजीत सिंह उर्फ जीता उम्र करीब 23 वर्ष निवासी ग्राम अगवान थाना कलानौर जिला गुरदासपुर, पंजाब
जसन प्रीत सिंह उर्फ प्रताप सिंह उम्र करीब 18 वर्ष निवासी ग्राम निक्का सूर, थाना कलानौर जिला गुरदासपुर, पंजाब

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.