दिल्ली में अवैध पटाखा फैक्टरी में लगी भीषण आग, चार लोग गंभीर रूप से झुलसे

0 920

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में एक अवैध पटाखा फैक्टरी में रविवार की देर शाम विस्फोट की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, बुराड़ी इलाके में रविवार शाम एक अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में करीब चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग बुझाने के दौरान फायर ऑपरेटर हुआ घायल
दमकल विभाग के प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि घायलों में से तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गये जबकि आग बुझाने के दौरान दिल्ली फायर सर्विस का एक फायर ऑपरेटर देवेंद्र संधू भी घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। गर्ग ने एक बयान में बताया कि बुराड़ी इलाके के प्रधान एन्क्लेव में स्थित एक इमारत के भूतल पर शाम चार बजकर 23 मिनट पर आग लग गई।

परिसर में पटाखा बनाने की अवैध फैक्टरी थी और पहली मंजिल पर रिहाईशी कमरे थे.” विभाग के मुताबिक, विस्फोट के कारण लगी आग से घनी आबादी वाले इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अधिकारी ने बताया कि दमकल की पांच गाड़ियों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार हादसे में 27 साल के हिमांशु लगभग 100 फीसदी तक झुलस गया है। बाकी घायलों की पहचान आनंद, रवि प्रकाश और विजय पांडे के रूप में हुई है। यह सभी तीनों 25 और 40% जले हैं, इनको तुरंत बुराड़ी हॉस्पिटल में पीसीआर के जरिये ले जाया गया। हिमांशु को एलएनजेपी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दिल्ली दमकल विभाग के प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि लगभग 500 स्क्वायर यार्ड में बने इस बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर जहां फैक्ट्री चल रही थी, वही फर्स्ट फ्लोर पर लोग रहते थे। घटना की जांच के बाद ही आग लगने के कारणों के बारे में वास्तविक पता लग पाएगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.