यूपी में 11 आईपीएस अफसरों के तबादले, संतोष कुमार सिंह बने एसीपी वाराणसी

0 686

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ योगी सरकार ने सूबे में 11 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। जिसमें 7 जिलों के कप्तान बदले गए हैं। आईपीएस श्लोक कुमार को रायबरेली से बुलंदशहर का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

बुलंदशहर के एसएसपी संतोष कुमार सिंह को एसीपी वाराणसी जबकि अनिल कुमार सिंह को डीआईजी पीएसी लखनऊ सेक्शन बनाया गया है. आलोक प्रियदर्शी को एसपी रायबरेली, जबकि अजीत कुमार सिन्हा को एसपी अंबेडकरनगर बनाया गया है। तेज स्वरूप सिंह को एसपी कानपुर आउटर का प्रभार मिला है।

श्रीपति मिश्रा पुलिस उप महानिरीक्षक, पीएसी मुख्यालय लखनऊ, संकल्प शर्मा को पुलिस अधीक्षक देवरिया बनाया गया है। शुभम पटेल को पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बनाया गया है, जबकि अशोक कुमार राय को पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, पुलिस महानिदेशक, लखनऊ बनाया गया है। कमलेश दीक्षित को मैनपुरी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

 

 

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.