प्रयागराज : महाकुंभ में हेलिकॉप्टर से फूलों की बारिश में हुई देरी, कंपनी के CEO और पायलट पर FIR

0 143

प्रयागराज : प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ चर्चा का विषय बना हुआ है। सरकार द्वारा यहां आने वाले लोगों के लिए खास प्रबंध किए हैं। लेकिन पौष पूर्णिमा के स्नान पर्व पर हेलिकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा समय पर नहीं हो सकी। इस पर अब सरकार ने कड़ी कार्रवाई की है और एविएशन कंपनी के सीईओ, पायलट समेत तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

आरोप है कि हेलिकॉप्टर कंपनी ने बिना जानकारी दिए हेलिकॉप्टर को अयोध्या भेज दिया, जिससे महाकुंभ में श्रद्धालुओं पर समय से पुष्प वर्षा नहीं हो पाई। इस मामले में FIR यूपी के सिविल एविएशन डिपार्टमेंट के अधिकारी केपी रमेश ने महाकुंभ नगर की कोतवाली में दर्ज कराई है। FIR हेलिकॉप्टर कंपनी के सीईओ रोहित माथुर, पायलट कैप्टन पुनीत खन्ना और परिचालक प्रबंधन के खिलाफ गंभीर आरोपों के तहत दर्ज की गई है।

योगी सरकार ने महाकुंभ में श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा करने का फैसला लिया था, और इसके लिए एम.ए हेरीटेज एविएशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को जिम्मेदारी दी गई थी। कंपनी को पौष पूर्णिमा के दिन सुबह से फूलों की बारिश करनी थी, लेकिन बिना किसी जानकारी के हेलिकॉप्टर को अयोध्या भेज दिया गया। इसके कारण श्रद्धालुओं पर समय पर फूलों की वर्षा नहीं हो सकी। बाद में दूसरा हेलिकॉप्टर बुलाया गया और शाम 4:00 बजे के आसपास फूलों की वर्षा की गई। अब इस मामले में FIR दर्ज होने के बाद महाकुंभ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

महाकुंभ में श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा के लिए लखनऊ सिविल एविएशन डिपार्टमेंट ने हेलिकॉप्टर का कॉन्ट्रैक्ट किया था। यह कॉन्ट्रैक्ट MA हेरिटेज एविएशन प्राइवेट लिमिटेड से किया गया था। कंपनी को पौष पूर्णिमा और मकर संक्रांति स्नान पर श्रद्धालुओं और संतों पर फूल बरसाने थे। लेकिन, कंपनी ने बिना पहले से बताए हेलिकॉप्टर को अयोध्या भेज दिया। इससे सुबह पुष्पवर्षा नहीं हो सकी।

जब सुबह फूलों की बारिश नहीं हुई, महाकुंभ प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में दूसरी कंपनी को कॉल किया गया और फूलों की बारिश कराई गई। मामला बढ़ने पर इस मामले को शासन ने बेहद गंभीरता से लिया और कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एग्रीमेंट की शर्तों का उल्लंघन किया गया इस घटना पर सख्त नाराजगी जताते हुए सिविल एविएशन डिपार्टमेंट के मैनेजर परिचालक केपी रमेश ने महाकुंभ नगर कोतवाली में FIR दर्ज कराई। उन्होंने कहा- हेलिकॉप्टर को दूसरी जगह भेजना अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन और सरकारी काम में बाधा है।

पुलिस ने MA हेरिटेज एविएशन के CEO रोहित माथुर, प्रबंधक परिचालन और पायलट कैप्टन पुनीत खन्ना के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रशासन ने कहा कि अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन करने वाले संगठनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुष्प वर्षा में देरी, श्रद्धालुओं की नाराजगी पौष पूर्णिमा स्नान पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं और संतों ने संगम में डुबकी लगाई। पुष्प वर्षा का इंतजार करने वाले श्रद्धालु तब निराश हो गए, जब यह समय पर नहीं हुई। प्रशासन ने बाद में वैकल्पिक व्यवस्था की, लेकिन तब तक कई श्रद्धालु महाकुंभ से जा चुके थे।

महाकुंभ में व्यवस्था पर उठे सवाल महाकुंभ जैसे भव्य आयोजन में हुई यह चूक सवाल खड़े कर रही है। क्या एग्रीमेंट के बाद ऐसी लापरवाही को नजरअंदाज किया जा सकता है? प्रशासन ने इस मामले में साफ कर दिया है कि आगे से इस तरह की चूक के लिए कोई जगह नहीं होगी। महाकुंभ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक है। संगम पर पुष्पवर्षा न होना आयोजन की गरिमा को ठेस पहुंचाता है। श्रद्धालुओं ने भी इस घटना पर गहरी असंतोष जाहिर किया है। महाकुंभ प्रशासन ने अपनी सफाई में कहा- ऐसे आयोजनों में किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एग्रीमेंट का उल्लंघन करने वाले संगठनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। महाकुंभ के दौरान हर पल की व्यवस्था को सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.