डायबिटीज मरीज सेहत का रखें विशेष ध्यान, डाइट में इन चीजों को करें शामिल

0 303

नई दिल्ली : आज की खराब जीवनशैली में डायबिटीज होना बहुत ही आम बात हो गई है। डायबिटीज में लंबे समय तक ब्‍लड में शुगर का लेवल बढ़ा होता है जिसकी वजह से पेशेंट को बार बार टॉयलेट जाना, भूख प्यास अधिक लगना जैसी समस्याओं से दो चार होना पड़ता है। वनएमजी के मुताबिक, डायबिटीज की वजह से बॉडी में पर्याप्त इंसुलिन का उत्पादन नहीं होता और अगर ये स्थिति लंबे समय तक बनी रही तो पेशेंट को कई अन्‍य बीमारियां होने की संभावना भी बन जाती है। ऐसे में पेशेंट को सोच समझकर खाना चाहिए। अगर ऐसा ना किया जाए तो पेशेंट का शुगर लेवल हाई हो सकता है और जान जा सकती है।

कौन से फल और सब्जियों को खाना चाहिए
केले में कार्बोहाइड्रेट की अच्छी मात्रा होती है ऐसे में डायबिटीज पेशेंट को एक बार में आधा केला ही खाना चाहिए।

डायबिटीज पेशेंट को रोज एक या आधा सेब खाना चाहिए। सेब में प्रचुर मात्रा में एन्टीऑक्सिडेंट होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करता है और पाचन क्रिया को अच्छा रखता है।

अमरुद का फल डायबिटीज पेशेंट के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, डायटरी फाइबर होता है। यह मीठा भी कम होता है।
इसके अलावा नाशपती, आडू, जामुन भी डायबिटीज पेशेंट के लिए अच्‍छा होता है। इनमें अच्छी मात्रा में विटामिन और डायटरी फाइबर होते है जो ब्लड शुगर को कम करने में मदद करते हैं।

करेला (bitter gourd) ब्‍लड शुगर लेवल का कंट्रोल करने में कारगर है। इसमे मौजूद हाई फाइटोकैमिकल (high phytochemical) की मात्रा होती है जो डाइबिटीज पेशेंट के लिए अच्‍छा होता है।

भिन्‍डी (Lady finger) में माइरिसिटिन तत्‍व होते हैं जो डाइबिटीज पेशेंट के लिए फायदेमंद होता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.