लुधियाना में इंसानियत शर्मसार, चोरी के शक में महिला और उसकी तीन बेटियों का मुंह काला करके घुमाया

0 335

लुधियाना: लुधियाना के बहादुरके रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला और उसकी तीन बेटियों के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए उनके चेहरे काले किए गए और उनके गले में “मैं चोर हूं” लिखी तख्तियां लटकाकर उन्हें सड़क पर घुमाया गया। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोगों में आक्रोश है।

क्या है आरोप?
पुलिस अधिकारियों कि महिलाओं को इस संदेह पर “दंडित” किया गया कि उन्होंने उस कारखाने से कपड़े चुराए हैं जहां वे काम करती थीं। उन्होंने बताया कि कारखाने के मालिक, उसके प्रबंधक और घटना का वीडियो बनाने वाले एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

महिला को बनाया बंधक
आरोपियों ने महिलाओं को कारखाना परिसर में बंधक बनाकर रखा, उनके चेहरे पर कालिख पोत दी और उन्हें तख्तियां पहना दीं जिन पर लिखा था: “मैं चोर हूं। मैं अपनी गलती स्वीकार करती हूं।” घटना का वीडियो ऑनलाइन सामने आने के बाद काफी आक्रोश फैल गया और पुलिस ने मामला दर्ज किया।

सहायक पुलिस आयुक्त दविंदर चौधरी ने बताया कि कारखाने के मालिक परविंदर सिंह, प्रबंधक मनप्रीत सिंह और इस कृत्य का वीडियो बनाकर उसे सार्वजनिक करने वाले मुहम्मद कैश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.