पंजाब CM भगवंत मान के घर EC की टीम ने मारी रेड, दिल्ली चुनाव में गर्माई सियासत, AAP आज कर सकती है बवाल

0 270

नई दिल्ली: बीते गुरुवार 31 जनवरी को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिल्ली स्थित आवास के बाहर उस दौरान नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला जब निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने आगामी 5 फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले यहां पैसा वितरित किए जाने के आरोपों के बाद मान के परिसर की तलाशी लेने की कोशिश की थी। इस बाबत आज जबरदस्त राजनीतिक उठापटक जारी रह सकती है।

वहीं इस पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बाबत मान ने निर्वाचन आयोग और दिल्ली पुलिस पर पलटवार करते हुए उन पर यह संगीन आरोप लगाया कि वे BJP के इशारे पर पंजाबियों को ‘‘बदनाम” करने की कोशिश कर रहे हैं। इस बाबत ‘आप’ के प्रमुख अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी सहित पार्टी के नेताओं ने मान का बचाव किया और निर्वाचन अधिकारियों पर भाजपा द्वारा खुलेआम पैसे बांटने पर आंखें मूंद लेने का आरोप लगाया।

जानकारी दें कि, निर्वाचन आयोग की टीम ने बीते गुरुवार दिल्ली पुलिस के पुलिसकर्मियों के साथ दो घंटे तक बीते गुरुवार आवास पर तलाशी ली, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि नकदी बांटने के संबंध में शिकायत मिली थी और इसका निपटारा 100 मिनट के भीतर किया जाना था, लेकिन तलाशी लेने की अनुमति नहीं दी गई।

उन्होंने बताया कि एक आधिकारिक ऐप के जरिए शिकायत मिली थी। नई दिल्ली जिला निर्वाचन कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘नयी दिल्ली स्थित कपूरथला हाउस में नकद रुपयों के कथित वितरण के संबंध में सी-विजिल शिकायत संख्या 1282744 के जवाब में कार्रावई की गई, जो एसी-40, नयी दिल्ली के अधिकार क्षेत्र में आता है।”

जानकारी दें कि, प्रोटोकॉल के अनुसार, नयी दिल्ली विधानसभा क्षेत्र की उड़नदस्ता टीम को नियंत्रण कक्ष द्वारा शिकायत की जांच करने तथा निर्धारित 100 मिनट की समय-सीमा के भीतर उचित कार्रवाई करनी होती है।

वहीं पंजाब CM भगवंत मान मान ने ‘X’ पर एक पोस्ट में यह आरोप भी लगाया कि निर्वाचन आयोग को दिल्ली चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी(BJP) द्वारा खुलेआम पैसे बांटा जाना नजर नहीं आ रहा है और यह (आयोग) इसके बजाय उनके आवास पर छापा मारने की कोशिश कर रहा। आयोग की उड़नदस्ता टीम परिसर में प्रवेश करने में सफल रही, लेकिन वह कमरों की तलाशी नहीं ले सकी।

कपूरथला हाउस से बाहर आते हुए निर्वाचन आयोग के अधिकारी ने कहा, ‘‘तलाशी नहीं ली जा सकी क्योंकि कमरे बंद थे। हम अनंत काल तक इंतजार नहीं कर सकते और अब वापस जा रहे हैं।” पंजाब सरकार के एक अधिकारी ने दावा किया कि टीम के आठ सदस्यों को अनुमति दी गई थी, लेकिन वे तलाशी लिए बिना ही लौट गए।

वहीं, आयोग के एक अधिकारी ने पहले बताया थी कि कपूरथला हाउस से पैसे बांटे जाने की एक शिकायत मिलने के बाद तलाशी के लिए मान के आवास पर एक टीम पहुंची है, लेकिन प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही। जानकारी हो कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए पांच फरवरी को मतदान होगा और आठ फरवरी को मतगणना होगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.