आज से शुरू हो रहा बजट सत्र 2025, होंगे कई बिल पेश, कल सीतारमण करेंगी 8वीं बार बजट पेश

0 276

नई दिल्ली: आज यानी 31 जनवरी शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सुबह 11 बजे लोकसभा में संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी। इसके साथ ही बजट सत्र 2025 की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी। इस सत्र का पहला चरण आज से आगामी 13 फरवरी तक चलेगा। इस बार का बजट सत्र आज 31 जनवरी से 4 अप्रैल तक दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आगामी शनिवार को नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करेंगी।

जहां बजट सत्र आज 31 जनवरी से 4 अप्रैल तक दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। वहीं इसमें 9 बैठकें होंगी। इसके बाद PM मोदी आगामी 6 फरवरी को राज्यसभा में बहस का जवाब दे सकते हैं। वहीं खबर है कि, आगामी 1 फरवरी को बजट पेश होने के बाद संसद को दोनों सदनों में कुल 16 बिल आ सकते हैं। इसमें वक्फ अमेंडमेंट बिल समेत 12 बिल 2024 के मानसून और विंटर सेशन में लाए गए थे। इन पुराने बिलों में वक्फ अमेंडमेंट बिल सबसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इन बिलों के दौरान ही संसद में विपक्ष का खुलकर विरोध भी देखने को मिल सकता है।

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आगामी बजट सत्र में आव्रजन और विदेशी विधेयक, 2025 पेश किए जाने की उम्मीद है। सूत्रों कि मानें तो इस विधेयक का उद्देश्य आव्रजन और विदेशियों से संबंधित विभिन्न सेवाओं को सुव्यवस्थित करना है, जिसमें भारत में उनका प्रवेश, निकास और प्रवास भी शामिल है। जानकारी दें कि, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज यानी शुक्रवार को 2024-25 की आर्थिक समीक्षा पेश करेंगी। समीक्षा चालू वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था के प्रदर्शन के आकलन के साथ देश के सामने आने वाली चुनौतियों को बयान करती है। केंद्रीय बजट से पहले संसद में पेश होने वाली आर्थिक समीक्षा सुधारों और विकास का खाका भी प्रदान करती है।

इस समीक्षा में धीमी वृद्धि, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर में गिरावट और खपत के लिए कम मांग जैसी प्रमुख गतिविधियों के बारे में विस्तार से आकलन प्रदान किये जाने की उम्मीद है। गरीबी उन्मूलन, जलवायु परिवर्तन, शिक्षा, बुनियादी ढांचे के विकास और वित्तीय क्षेत्र से संबंधित चुनौतियों को लेकर समीक्षा में प्राय: नये और लीक से हटकर विचार दिये जाते हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.