Delhi New CM: दिल्ली को मिलेगा महिला मुख्यमंत्री? लिस्ट में ये नाम सबसे आगे, 15 फरवरी के बाद होगा शपथ ग्रहण समारोह
नई दिल्ली : दिल्ली में 27 सालों बाद भाजपा की शानदार जीत हुई है। लगभग दो-लिहाई बहुमत के साथ भाजपा उम्मीदवारों को दिल्ली में जीत हासिल हुई है। ऐसे में अब सब के मन में यही सवाल चल रहा है कि दिल्ली का अगला सीएम किसे बनाया जाएगा। दिल्ली के अगले सीएम को लेकर तो कई सारे अटकलें लगाई जा रही है। पर इस बार दिल्ली में बीजपी महिला मुख्यमंत्री भी बना सकती है। हाल ही में हुए दिल्ली चुनाव में अपनी शानदार जीत के बाद, भाजपा मुख्यमंत्री पद के लिए एक महिला को चुन सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, अगला मुख्यमंत्री नवनिर्वाचित महिला विधायकों में से चुना जाएगा।
नए मंत्रिमंडल में महिलाओं और दलितों का मजबूत प्रतिनिधित्व होने की उम्मीद
भाजपा के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक पार्टी सामाजिक रूप से प्रतिनिधित्व करने वाली पृष्ठभूमि से एक उपमुख्यमंत्री नियुक्त करने पर भी विचार कर रही है। नए मंत्रिमंडल में महिलाओं और दलितों का मजबूत प्रतिनिधित्व होने की उम्मीद है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 48 सीटें जीतीं, जबकि आप 22 सीटें जीतने में सफल रही।
एक भाजपा नेता ने मीडिया को बताया कि पार्टी अपने शीर्ष नेतृत्व को निर्देशित करने वाली राजनीतिक गणनाओं के आधार पर ‘पूर्वांचल’ पृष्ठभूमि वाले विधायक, सिख राय या अन्य महिला पर विचार कर सकती है।
सीएम पद के लिए कौन से नाम सामने आए?
भाजपा के विजयी उम्मीदवारों में से चार महिला विधायकों ने महत्वपूर्ण अंतर से अपनी सीटें सुरक्षित कीं। रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में आप की बंदना कुमारी को 29,595 मतों के अंतर से हराकर 68,200 मतों से जीत हासिल की। ग्रेटर कैलाश में शिखा रॉय ने 49,594 मत प्राप्त कर आप के दिग्गज सौरभ भारद्वाज को 3,188 मतों के अंतर से हराया।

पूनम शर्मा ने वजीरपुर सीट पर जीत हासिल की, उन्होंने 54,721 मत प्राप्त कर आप के राजेश गुप्ता को 11,425 मतों से हराया। इस बीच, नीलम पहलवान ने नजफगढ़ सीट पर आप के तरुण कुमार को 29,009 मतों से हराकर 1,01,708 मतों से जीत हासिल की।
स्मृति ईरानी के नाम पर भी हो सकता है विचार
स्मृति ईरानी के नाम पर भी विचार किया जा सकता है। वह पीएम मोदी कैबिनेट में पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं। वह उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से 2024 का लोकसभा चुनाव हार गई थीं। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वपाज भी कथित तौर पर इस पद की दौड़ में सबसे आगे हैं। बांसुरी ने नई दिल्ली लोकसभा सीट से 2024 का लोकसभा चुनाव जीता है। भाजपा नेता सुषमा स्वराज, कांग्रेस की शीला दीक्षित और आप की आतिशी राष्ट्रीय राजधानी में केवल तीन महिला मुख्यमंत्री थीं।
15 फरवरी के बाद हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह
रिपोर्ट्स के अनुसार, नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका से लौटने के बाद होने की संभावना है। ऐसी संभावनाएं हैं कि 15 फरवरी के बाद हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह। 26 साल बाद राजधानी में वापसी के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए जाने की उम्मीद है। समारोह में एनडीए शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किए जाने की संभावना है।