सहेली की शादी में गई 17 साल की नाबालिग से 9 लोगों ने किया गैंगरेप, खेतों में 6 घंटे तक दरिंदों ने नौचा जिस्म

0 93

जयपुर: राजस्थान के झालावाड़ से एक शर्मनाक कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां 9 लोगों ने 17 साल की लड़की के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया। जानकारी में सामने आया है कि पीड़िता अपनी सहेली की शादी में शामिल होने के लिए गई थी।

अकलेरा थाने के अधिकारी भूपेश सिंह ने बताया कि घटना मंगलवार रात करीब 11.30 बजे हुई। कुछ घंटों बाद वह बुधवार तड़के घर लौटी जिसके बाद उसके परिवार के सदस्य केस दर्ज कराने थाने पहुंचे। सभी नौ आरोपी पीड़िता के परिचित हैं और उसी गांव के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, पीड़िता रात करीब 10 बजे उस सहेली से मिलने के लिए घर से निकली थी, जिसकी शादी हो रही थी। रात करीब 11.30 बजे वह शादी समारोह स्थल से बाहर निकली और शौच के लिए पास के खेत में गई। इसी दौरान 9 युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। आरोपी पीड़िता को सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

आरोपियों की उम्र 20 साल के आसपास है। पीड़िता जब देर रात तक घर नहीं लौटी तो उसके परिजनों को लगा कि वह सहेली की शादी समारोह में व्यस्त होगी। आरोपियों ने नाबालिग के साथ 6 घंटे से अधिक समय तक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी पीड़िता को उसी खेत में छोड़ कर फरार हो गए। इस दौरान नाबालिग बेहोश हो गई। उसे जब होश आया तो वह घर लौटी। उसने अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने कुछ ही घंटों में सभी नौ आरोपियों को दबोच लिया है और कार्रवाई की जा रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.