एक दिन पहले कांग्रेस से भाजपा में आईं अदिति को रायबरेली से टिकट,यूपी में भाजपा की तीसरी लिस्ट जारी

0 822

भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 85 कैंडिडेट्स के नाम हैं। इनमें रायबरेली से अदिति सिंह को टिकट दिया गया है, जो कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुई हैं। अदिति रायबरेली से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीती थीं। उन्होंने 20 जनवरी यानी गुरुवार को ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया है और आज ही उन्हें भाजपा से टिकट मिल गया है।उत्तर प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपना थीम सॉन्ग लॉन्च कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को यह गाना लॉन्च किया। इसके जरिए भाजपा ने चुनाव में ‘सोच ईमानदार-काम दमदार’ का नारा दिया है। इसके अलावा भाजपा जनता तक अपने काम पहुंचाने के लिए डिजिटल माध्यम से जुड़ रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.