कर्ज में डूबे व्यक्ति ने पत्नी और बेटे की हत्या कर किया आत्महत्या का प्रयास, पुलिस जांच में जुटी

0 338

गांधीनगर । गुजरात में गांधीनगर के सर्गासन इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और पांच साल के बेटे की हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शेयर बाजार में कर्ज में डूबे पति ने अपने 5 साल के बेटे और पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद के हाथ की नस काट कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और मामले की गहन जांच शुरू की। पुलिस ने महिला और बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

बता दें कि हाल ही में गुजरात के जूनागढ़ जिले में पुलिस ने 13 महीने बाद एक महिला की हत्या का रहस्य सुलझाया और आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी पुलिस के सामने था, लेकिन सबूत न होने की वजह से लंबे समय तक बचता रहा। मृतक महिला की पहचान दया सवलिया (35) के रूप में हुई थी। दया सवलिया 2 जनवरी 2024 से लापता थी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.