भीषण सड़क हादसे से दहला देश, खाई में गिरी सवारियों से भरी बस, 12 लोगों की दर्दनाक मौत, 25 से अधिक घायल

0 355

रायगढ़. महाराष्ट्र के रायगढ़ में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां के खपोली इलाके में एक बस सड़क से उतरकर गड्ढे में गिर गई। हादसे में 12 लोगों की मौत हुई है, जबकि 25 से अधिक घायल हुए हैं। इस दुर्घटना के ठीक बाद स्थानीय लोगों ने ही बस में सवार लोगों के बचाव की कोशिशें शुरू कर दीं। बताया गया है कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

पुलिस के मुताबिक, निजी बस पुणे से मुंबई जा रही थी। मुंबई-पुणे हाईवे पर ही शिंगरोबा मंदिर के पास ही यह नियंत्रण खोकर सड़क से उतरकर गड्ढे में जा गिरी। बस में 40 के करीब यात्री सवार थे। राहत-बचाव कर्मियों ने सभी घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाना जारी रखा है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.