राजमार्ग पर काम कर रहे मजदूरों को तेज रफ्तार कार ने कुचला, चार की मौत, 13 घायल

0 406

रतलाम (मप्र). मध्य प्रदेश में रतलाम जिले के जमुनिया गांव के पास राजमार्ग पर काम कर रहे चार मजदूरों की एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मौत हो गयी और आठ मजदूर घायल हो गये। हादसे में कार में सवार पांच लोगों सहित कुल 13 लोग घायल हो गए।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना मंगलवार शाम को हुई जब कार चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया और राजमार्ग पर रेलिंग ठीक करने का काम कर रहे मजदूरों को रौंद दिया। हादसे में चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि कार में सवार पांच लोगों सहित 13 अन्य घायल हो गये। उन्होंने कहा कि घायल मजदूरों की हालत गंभीर है।

ये मजदूर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले थे और एक ठेकेदार ने उन्हें काम पर रखा था। रतलाम के नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) हेमंत चौहान ने कहा कि घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.