पहाड़ों पर बर्फबारी से उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, आज इन राज्यों में बारिश की संभावना

0 119

नई दिल्ली: पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी (Snowfall) शुरू हो गई। इसीलिए उत्तर भारत (North India) के राज्यों में ठंड (cold) बढ़ गई है। सुबह-शाम ठिठुरन जैसी स्थिति बनी रहती है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में हो रही बर्फबारी का असर अब धीरे-धीरे समूचे उत्तर भारत और मैदानी इलाकों में दिखने लगा है। मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी की वजह से उत्तर भारत के कई राज्यों के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है जिससे ठंड बढ़ गई है।

अच्छी बात यह है कि राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता में सुधार आने लगा है। यहां का मौसम ठंडा हो गया है। बताया जा रहा है कि आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट से दिल्ली में ठंड और बढ़ेगी। वहीं यूपी और बिहार में भी ठंड बढ़ने लगी है। यूपी के कई जिलों में कोहरे ने दस्तक दे दी है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार दिल्ली में AQI 176 (मध्य श्रेणी में) है। दिल्ली के लोगों को प्रदूषण से राहत मिली है। वहीं दूसरी ओर श्रीनगर लद्दाख रोड पर बर्फ को मशीनों से हटाया गया। भारी और हल्के मोटर वाहनों के लिए जल्द ही रास्ता खोला जाएगा।

मौसम विभाग के अनुसार अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं दक्षिण भारत के कई राज्य जैसे तमिलनाडु, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों और दक्षिण आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। माना जा रहा है कि पहाड़ों पर बर्फबारी और कई राज्यों में बारिश के कारण भारत में आगामी दिनों में तापमान में गिरावट आएगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.