‘AAP’ के विधायक सोमनाथ भारती को बनाया गए दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष

0 445

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सोमनाथ भारती को जल बोर्ड का उपाध्यक्ष नामित किया। वह एक दिन पहले मंत्री पद की शपथ लेने वाले सौरभ भारद्वाज की जगह लेंगे। दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री भारती मालवीय नगर से विधायक हैं। वर्ष 2013 में वह पहली बार इस सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे।

विधानसभा सचिवालय ने एक बयान में कहा, “सदस्यों सूचित किया जाता है कि दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने दिल्ली जल बोर्ड अधिनियम, 1998 की धारा 3(2)(i) के प्रावधानों के अनुसार सौरभ भारद्वाज के स्थान पर माननीय सदस्य सोमनाथ भारती को दिल्ली जल बोर्ड का उपाध्यक्ष नामित किया है।”

भारती ने कहा, “मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुझे जल बोर्ड के उपाध्यक्ष के रूप में इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लायक समझा, यह उनकी महानता को दर्शाता है और मैं उनका तहे दिल से आभारी हूं।”

उन्होंने कहा, “जल बोर्ड को लेकर माननीय मुख्यमंत्री के कई सपने हैं। जिन्हें पूरा करने के लिए हमें कड़ी मेहनत करनी होगी। वर्तमान जल मंत्री सौरभ भारद्वाज ने जल बोर्ड के उपाध्यक्ष के रूप में बहुत अच्छा काम किया है। जल बोर्ड को लेकर माननीय मुख्यमंत्री के हर सपने को पूरा करने के लिए हम मिलकर काम करेंगे।”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.