सड़को की दुर्दशा को लेकर आप का धरना प्रदर्शन

0 714

बरहज/देवरिया रविवार को बरौली चौराहे पर कठिनाईया ,बेलडाढ़ मार्ग को लेकर आप नेता रामकिशोर चौहान के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया।धरने में क्षेत्र के लोगो ने सड़को के खस्ताहाल पर वर्तमान सरकार के विरुद्ध भड़ास निकाला।आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला संगठन अध्यक्ष रामकिशोर चौहान ने धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के कथनी और करनी में बहुत बड़ा अंतर है, वो कहते हैं कि प्रदेश की सभी सड़के गड्डा मुक्त हो गई है किन्तु जिले की सड़को की स्थिति चिंता जनक बनी हुई है। चौहान ने कहा कि अभी तक इस रोड का टेंडर प्रक्रिया अभी तक नही हो पाया है और बारिस का समय नजदीक आता जा रहा है। यदि एक सप्ताह में टेंडर प्रक्रिया पूरा नहीं किया जाता है तो आप नेता रामकिशोर चौहान के अगुवाई में 30 से अनिश्चित कालीन धरना देने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। दयालू चौहान ने कहा कि इस क्षेत्र के सभी सांसद एवं विधायक डबल इंजन के सरकार में है तभी भी यह सड़के जनप्रतिनिधियों के उदासीनता का शिकार बना हुआ है। अली हुसैन ने कहा कि प्रदेश सरकार में विकास के नाम पर कुछ नहीं है सव युवा रोजगार के चक्कर में ठोकरें खा रहे हैं।आमआदमी पार्टी के नेता रामकिशोर चौहान ने क्षेत्र की जनता के साथ मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी गजेंद्र सिंह व सीओ देवआनंद को सौपा। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से भीमकुमार ,चन्द्रमोहन ,सुरेन्द्र यादव ,जमालुद्दीन ,शिवबहादुर सिंह ,अखिलेश यादव ,विनोद यादव ,घममन सिंह ,रामेस्वर वर्मा ,धनंजय ,शिवानन्द चौहान ,उमेस ,दीपनारायण ,आदि लोग उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट – पवन पाण्डेय 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.