वास्तु के अनुसार, घर की इस दिशा में लगाएं रजनीगंधा का पौधा, धन की वृद्धि के साथ पति-पत्नी के रिश्ते में बढ़ेगा प्यार

0 168

नई दिल्ली: अक्सर लोग घर में सुगंधित फूलों के पौधे लगाना पसंद करते हैं. ये पौधे न सिर्फ घर की महक को अच्छा बनाते हैं, बल्कि इनकी छटा भी देखने लायक होती है। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे सुगंधित फूल वाले पौधों के बारे में बताया गया है, जिन्हें घर में लगाने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है और करियर व मान सम्मान में उन्नति होती है।

रजनीगंधा उन फूलों में से एक है, जो बहुत सुगंधित होते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार धन लाभ के लिए घर में रजनीगंधा का पौधा लगाते समय दिशा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। रजनीगंधा का पौधा न केवल लाभ लाता है, बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। कहा जाता है कि रजनीगंधा का पौधा सौभाग्य लाता है। रजनीगंधा का पौधा सुख-समृद्धि बढ़ाता है। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है।

रजनीगंधा का पौधा पूर्व या उत्तर दिशा में लगाने से धन की प्राप्ति होती है। रजनीगंधा को पूर्व या उत्तर दिशा में लगाने से घर के सदस्यों की तरक्की के रास्ते खुलते हैं। पति-पत्नी के रिश्ते में भी प्यार बढ़ता है। रजनीगंधा के फूलों की महक और रंग सकारात्मक वातावरण देने वाले माने जाते हैं। कहा जाता है कि जिस घर में पूर्व या उत्तर दिशा में रजनीगंधा की गंध आती है, वहां सकारात्मकता बनी रहती है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.