वास्तु शास्त्र के अनुसार, भूलकर भी न करें ये तीन गलतियां, वरना घर में कभी नहीं टिकेगा धन

0 300

नई दिल्‍ली : वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में हो रही कुछ गलतियां आर्थिक परेशानियों का कारण हो सकती हैं. आज हम वास्तु में वर्णित तीन ऐसी गलतियों के बारे में जानेंगे जिन्हें भूलकर भी इंसान को नहीं करनी चाहिए. अगर यह गलतियां आपसे हो रही हैं तो घर में कभी धन नहीं टिकता है. कोई न कोई परेशानी बनी रहती है.

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी रात के समय रसोई घर में खाने के गंदे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए. अगर आप इन्हें किसी वजह से नहीं धो पाएं हैं तो भी इन्हें किचन में रखने की गलती कभी नहीं करनी चाहिए. रसोई में रखे रात के गंदे बर्तनों का अशुभ प्रभाव पूरे घर पर पड़ता है. पैसों की परेशानियां होने लगती हैं.

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम में कभी खाली बाल्टी या टब आदि नहीं रखने चाहिए. हमेशा कुछ हिस्सा पानी से भरा होना चाहिए.बाथरूम में खाली बाल्टी का नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है. घर में कई तरह की परेशानियां आ जाती हैं. वहीं पूजा घर में रखा जलपात्र भी कभी खाली नहीं छोड़ना चाहिए. पूजा घर में रखा खाली जलपात्र आर्थिक परेशानियां पैदा करता है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.