एक्टर रिच रोटेला ने हाइट बढ़ाने के लिए खर्च किए 85 लाख रुपये

0 412

नई दिल्ली: 38 साल के एक एक्टर ने 85 लाख रुपये कर अपनी लंबाई 5 फीट 8 इंच तक बढ़ा ली. पहले वो 5 फीट 5 इंच का था. उसने लेग लेंथिंग सर्जरी (Leg Lengthening Surgery) के जरिए अपनी हाइट को 3 इंच बढ़ाया है. खुद एक्टर ने इस बात का खुलासा किया है.

एक्टर का नाम रिच रोटेला (Rich Rotella) है. रोटेला अमेरिका के लॉस एंजिल्स के रहने वाले हैं. वो अपनी छोटी हाइट से तंग आ गए थे, ऐसे में उन्होंने लेग लेंथिंग सर्जरी पर 85,000 पाउंड खर्च कर अपनी लंबाई 3 इंच बढ़ा ली. उनका कहना है कि अब लड़कियों को डेट करना और एक्टिंग कर पाना आसान हो गया है.

रोटेला कहते हैं कि 5 फीट 5 इंच के बाद उनकी लंबाई बढ़नी बंद हो गई थी और लंबी लड़कियों को डेट कर पाना मुश्किल हो गया था. फेमस एक्टर बनने का उनका सपना भी अधूरा रह गया था. इसलिए हाइट बढ़ाने के लिए सर्जरी का सहारा लिया.

द मिरर के मुताबिक, रिच रोटेला ने कहा- लंबा होना मैं बचपन से चाहता था. लंबाई के कारण कभी भी बास्केटबॉल टीम में शामिल नहीं हो पाया था. भले ही मैं एक अच्छा खिलाड़ी था. बड़े होने के बाद ऑडिशन से बाहर कर दिया जाता था क्योंकि हाइट थोड़ी कम थी. इसलिए हाल ही में सर्जरी के जरिए लंबाई बढ़ाने का फैसला किया जिसे Bilateral Femur Lengthening के नाम से भी जाना जाता है.

इस सर्जरी में रोटेला के 85 लाख रुपये से अधिक खर्च हुए. तीन महीने दर्दनाक फिजियोथेरेपी से गुजरना पड़ा. रोटेला कहते हैं- यह दर्दनाक और महंगा था, लेकिन मुझे पता था कि अगर मैंने ये नहीं किया तो मैं पीछे रह जाऊंगा और जो चाहता हूं, हासिल नहीं कर पाऊंगा.

दर्दनाक अनुभव रहा

रोटेला ने अपनी सर्जरी के प्रोसेस का वर्णन ’80 दिनों के नर्क’ के रूप में किया है. क्योंकि इस दौरान वे व्हीलचेयर पर थे. तीन महीने तक घर पर बैठने के अलावा कुछ भी करने में असमर्थ थे. शुरू में वो बैसाखी के सहारे अपने पैरों पर खड़े हुए और फिर बाद में थोड़ा-थोड़ा चलना स्टार्ट किया. रोटेला अब बिना किसी सहारे के चलने में सक्षम है, लेकिन फिर भी व्यायाम और फिजियो करना पड़ता है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.