रामनवमी पर सुलगा महाराष्ट्र! संभाजीनगर के बाद अब मालवणी में पत्थरबाजी, आगजनी, तोड़फोड़, बोले CM- सब ‘अन्डर कन्ट्रोल’

0 328

नई दिल्ली/मुंबई. जहां एक तरफ देश भर में बीते गुरुवार को पूरे उत्साह एवं विशेष पूजा के साथ भावमय रामनवमी (Ramnavmi) मनाई गई, लेकिन वहीं महाराष्ट्र (Maharashtra) सहित कई राज्यों में हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं भी इस पावन उत्सव के दौरान हुईं। बात अगर महाराष्ट्र की करें तो यहां के संभाजीनगर में रामनवमी से ठीक पहले हुए तनाव और हिंसा में एक युवक की जान ही चली गई। दरअसल यहां दो गुटों के बीच हुई मामूली झड़प के बाद मामला हिंसा और आगजनी तक जा पहुंचा। उकता पूरा वाकया बीते बुधवार और गुरुवार की रात जिले के किराडपुरा इलाके में स्थित एक प्रसिद्ध राम मंदिर के बाहर हुआ था।

इसके बाद एक दूसरी घटना में मुंबई DCP अजय बंसल ने बताया कि, “मालवणी क्षेत्र में रामनवमी के जुलूस के दौरान कुछ देर के लिए तनाव बना रहा, लेकिन पुलिस ने इसे संभाला और स्थिति नियंत्रण में है। घटना में एक व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं। कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आगे की जांच जारी है।”वहीं पुलिस ने बताया कि, अब मलाड के मालवानी इलाके में ‘राम नवमी’ शोभा यात्रा के दौरान कल दो समूहों के बीच हुई हाथापाई के बाद 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है। कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण थी लेकिन अब नियंत्रण में है। इलाके में माहौल खराब करने के आरोप में 300 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

वहीं संभाजीनगर मामले पर घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की धड़-पकड़ के लिए फिर पुलिस ने 10 टीमों का गठन किया और अब तक 400 से 500 लोगों पर केस दर्ज कर लिया। सीएम एकनाथ शिंदे ने यह जानकारी दी कि हालात फिलहाल काबू में है। घटना पर CM एकनाथ शिंदे ने पत्रकारों से कहा कि, “मैंने पुलिस आयुक्त और डीजीपी से बात की है। फिलहाल हालात काबू में हैं। पुलिस अपना काम कर रही है। वहां एक राम मंदिर है। वहीं पर तनाव बढ़ गया। इस वक्त पूरा इलाका शांत है। सभी को शांति कायम रखने की जरूरत है। रामनवमी का उत्सव है। हमारे राज्य में सभी धर्म के त्योहार हम साथ मिलकर मनाते हैं।”

मामले पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 400 से 500 अनजान लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उक्त पूरे मामले पर ‘जिनसी’ पुलिस स्टेशन में यह केस दर्ज किया गया है। उपद्रवी लोगों ने 15 से 20 गाड़ियों को नुकसान भी पहुंचाया है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.