महाराष्ट्र में कोरोना मामलों में 63% की बढ़ोतरी, 694 नए केस दर्ज

0 64

मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। राज्य में गुरुवार को कोरोना के ग्राफ में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में आज 694 केस दर्ज किए गए। हालांकि, यहां आज एक भी मौत नहीं हुई।

राजधानी मुंबई में पिछले कुछ दिनों में पांचवीं बार 100 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वर्तमान में राज्य में 3,016 एक्टिव केस है। 184 मरीज कोरोना से ठीक होकर घर लौटे हैं। रिकवरी रेट 98.78 प्रतिशत दर्ज किया गया है। राज्य ने आज दैनिक कोरोना मामलों में 63 प्रतिशत का उछाल देखा। राज्य में आज पॉजिटिविटी रेट 1.82 प्रतिशत दर्ज किया गया। गौरतलब है कि बुधवार को, महाराष्ट्र में कोरोना के 450 नए मामले दर्ज किए गए थे और तीन लोगों की मौत हुई थी।

पिछली बार महाराष्ट्र में कोरोना के इतने मामले 27 अक्टूबर, 2022 को दर्ज किए गए थे। इस दौरान 972 मामले सामने आए थे। गौरतलब हिअ कि देश में 24 घंटे में 2.73 प्रतिशत की दैनिक सकारात्मक दर के साथ कुल 3,016 नए कोविड -19 मामले दर्ज किए। इस दौरान कोविड टीकों की कुल 15,784 खुराक दी गईं। पिछले 24 घंटों में 1,10,522 कोरोना टेस्ट किए गए, जिससे अब तक किए गए परीक्षणों की कुल संख्या 92.14 करोड़ हो गई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.