GRAP-4 हटने के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, दिल्‍ली में आज से खुल जाएंगे सभी स्‍कूल

0 323

नई दिल्ली: दिल्लीवासियों के लिए एक और राहत की खबर है। पहले दिल्ली में प्रदूषण कम हुआ, फिर सुप्रीम कोर्ट ने GRAP-4 हटाने का आदेश दिया और अब दिल्ली सरकार ने स्कूलों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है कि अब स्कूल फिजिकल मोड में चलेंगे और छात्रों को स्कूल जाना होगा। यह आदेश 6 दिसंबर, शुक्रवार से लागू होगा।

दिल्ली में प्रदूषण के कारण पहले GRAP-4 लागू किया गया था, जिससे कई प्रतिबंध लगाए गए थे, जिसमें स्कूलों को ऑनलाइन मोड में चलाने का आदेश भी शामिल था। इसका उद्देश्य बच्चों को वायु प्रदूषण के प्रभाव से बचाना था। लेकिन अब AQI का स्तर सुधरने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने GRAP-4 हटाने का आदेश दिया है। इसके बाद शिक्षा विभाग ने यह घोषणा की कि अब स्कूल फिर से सामान्य रूप से चलेंगे और ऑनलाइन पढ़ाई का सिस्टम खत्म कर दिया गया है।

सुप्रीम कोर्ट ने बताया कि अगर AQI का स्तर 350 से ऊपर जाता है तो GRAP-3 के तहत कुछ प्रतिबंध लागू किए जाएंगे, और अगर AQI 400 को पार करता है तो GRAP-4 के तहत कड़े कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल, दिल्ली में AQI का स्तर 300 से नीचे है, इसलिए स्कूल फिर से खुलने का निर्णय लिया गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.