रणवीर सिंह इन दिनों अपने करियर के सबसे शानदार दौर का आनंद ले रहे हैं। 2025 में रिलीज हुई ‘धुरंधर’ और अब ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है और रणवीर की लोकप्रियता आसमान छू रही है। आदित्य धर निर्देशित इस स्पाई थ्रिलर में रणवीर ने अपने अभिनय से दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों को प्रभावित किया, जिसके बाद उनके स्टारडम में चार चाँद लग गए हैं।
दीपिका पादुकोण के साथ लंच डेट
रणवीर और दीपिका पादुकोण हाल ही में मुंबई के एक फेमस सीफूड रेस्टोरेंट में लंच डेट पर नजर आए। जैसे ही दोनों रेस्टोरेंट से बाहर आए, उनके फैंस की भीड़ ने उन्हें देखते ही ‘बब्बर शेर’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। फैंस की यह उत्साही भीड़ रणवीर के धुरंधर 2 में निभाए किरदार को सराह रही थी। रणवीर और दीपिका की यह सिंपल आउटिंग अचानक एक जश्न में बदल गई।
रणवीर का फैंस के प्रति अभिवादन
रणवीर सिंह ने फैंस का विनम्रतापूर्वक अभिवादन किया और फिर अपनी कार की ओर बढ़े। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बाउंसर मौजूद थे, जिन्होंने रणवीर के लिए कार तक जाने का रास्ता बनाया। बावजूद भी रणवीर ने अपने हमेशा की तरह गर्मजोशी और विनम्र अंदाज में फैंस का अभिवादन किया। दीपिका पादुकोण भी अपने पति की इस लोकप्रियता को देखकर मुस्कुराती दिखीं।
धुरंधर 2 की बॉक्स ऑफिस सफलता
19 मार्च को रिलीज हुई ‘धुरंधर 2’ ने पहले ही 500 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। फिल्म में हमजा अली मजारी की कहानी को आगे बढ़ाया गया है, जो नए शेर-ए-बलूच के रूप में ल्यारी की कमान संभालता है। पंजाब के जसकीरत सिंह रंगी का हमजा अली मजारी बनना दर्शकों के लिए सबसे इमोशनल और रोमांचक हिस्सा साबित हुआ। रणवीर सिंह ने हमजा का किरदार निभाया, जबकि आर माधवन अजय सान्याल के रोल में, संजय दत्त एसपी असलम चौधरी के रूप में और अर्जुन रामपाल मेजर इकबाल के रूप में नजर आए।