Agneepath Scheme: सीएम मनोहर लाल का बड़ा एलान, अग्निपथ योजना से रिटायर्ड हरियाणा के सभी युवाओं को पुलिस में मिलेगी नौकरी

0 574

रोहतक: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश की जनता को बधाई देते हुए एक बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि हरियाणा के सभी अग्निपथ योजना से सेवानिवृत्त हुए युवाओं को नौकरी मिलेगी। खट्टर ने कहा कि इन सभी युवाओं को पुलिस में तरजीह दी जाएगी. अग्निपथ से सेवानिवृत्त युवक ग्रुप सी में शामिल हो सकते हैं। इन सभी युवाओं को पुलिस में वरीयता दी जाएगी। अग्निपथ से रिटायर्ड युवा ग्रुप C में भी भर्ती हो सकते हैं।

सीएम मनोहर लाल ने भी इस संबंध में ट्वीट किया और कहा कि मैं घोषणा करता हूं कि ‘अग्निपथ योजना’ के तहत 4 साल देश की सेवा करने के बाद वापस आने वाले अग्निवीरों को हरियाणा सरकार में गारंटी के साथ नौकरी दी जाएगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.