Agnipath Scheme: रक्षा मंत्री ने की “अग्निपथ योजना” का ऐलान, 4 साल के लिए सेना में होगी युवाओं की बहाली

0 836

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को “अग्निपथ भर्ती योजना” की घोषणा की है। इस योजना के तहत सेना में 4 साल के लिए सैनिकों की भर्ती की जाएगी। साथ ही इस दौरान युवाओं को पैकेज भी दिया जाएगा। हाल ही में तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने पीएम नरेंद्र मोदी को इस योजना का प्रेजेंटेशन दिया था. इस योजना के तहत सेना में भर्ती होने वाले उम्मीदवारों को अग्निवीर कहा जाएगा। और अग्निवीरों को अच्छा पैकेज भी दिया जाएगा। यह एक परिवर्तनकारी योजना है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मुताबिक कैबिनेट ने भारतीय सेनाओं को दुनिया की सबसे बेहतरीन सेना बनाने के लिए यह ऐतिहासिक फैसला लिया है. इस योजना से देश में रोजगार भी बढ़ेगा।

अग्निपथ भर्ती योजना के तहत 17.5 वर्ष से 21 वर्ष के बीच के युवाओं को नौकरी दी जाएगी। इस योजना के तहत सेना में भर्ती होने वाले युवाओं को 4 साल बाद मुक्त किया जाएगा। इसके लिए 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। भर्तियां मेरिट लिस्ट के आधार पर होंगी और नौकरी चार साल की होगी। योजना के तहत भर्ती हुए जवानों को पहले साल 4.76 लाख का पैकेज दिया जाएगा, जो चौथे साल बढ़कर 6.92 लाख हो सकता है.

इसके साथ ही अन्य जोखिम और कठिनाई भत्ते की सुविधा भी मिलेगी। चार साल के लिए 11.7 लाख का सर्विस फंड दिया जाएगा, जिस पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। 25% कुशल और सक्षम जवान आगे भी नौकरी जारी रख सकते हैं। इस दौरान अगर कोई अग्निवीर शाहिद होता है तो उसके परिवार वालों को ब्याज सहित एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी जाएगी। वहीं अगर कोई विकलांग या घायल होता है तो उसे 44 लाख रुपये की राशि दी जाएगी. साथ ही शेष नौकरी का वेतन भी दिया जाएगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.